जहीर खान और सागरिका घाटगे हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। जोड़ा आशीर्वाद लेने के लिए कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। दोनों ने यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आप को बता दें की 23 नवंबर को दोनों ने कोर्ट-मैरिज की थी। मगर क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से जुड़ी हस्तियों के लिए इस जोड़े ने 27 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था।
Newly weds Zaheer Khan & Sagarika Ghatge took blessings of Mahalaxmi in Kolhapur's Mahalaxmi Temple. pic.twitter.com/S7y7k0HsjD
— CricFit (@CricFit) December 2, 2017
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने अप्रैल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई की थी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और आए दिन उनके रिश्ते की खबरें मीडिया की सुर्खियां बन रही थीं। दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे जहीर ने आईपीएल-10 के बीच में ही सागरिका के साथ सगाई कर सबको चौंका दिया था। सागरिका कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी है। साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खाम की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=4esnWcFbYR8