योगी राज मे लड़की से गैंगरेप, पेशाब पिलाकर बनाया बनाया अश्लील विडियो

यूपी: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसी घटना सामने आया है जिससे आपकी निगाहें शर्म से झुक जाएगी। जहां एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अगवा किया गया और फिर चलती गाड़ी में ही उसके साथ गैंगरेप किया। बात यहीं ख़त्म नहीं हुई दरिंदों ने उसे पेशाब पिलाया और इस पूरी हैवानियत की गन्दी विडियो क्लिप भी बनाया। योगी राज में महिलाएं कितनी सुरक्षित है आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक महिला का पति हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता है जिसके कारण नाराज होकर महिला अपने मायके में रहती है। किसी काम के सिलसिले महिला कचहरी आई थी, जहां उन्हें उनके पति मुनीश का दोस्त मोहन ने लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया।

महिला का आरोप है कि गाड़ी में पहले से ही मुनीश और आसिफ बैठे हुए थे। तीनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उनलोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया, पेशाब पिलाया और इस पूरी वारदात का विडियो क्लिप भी बनाया।

विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा गया। काफी गुहार करने पर उनलोगों उसके कपडे वापिस किए। दरिन्दों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वो उसकी बेटी को उठा कर ले जाएंगे।

अपने साथ हुई हैवानियत को तो महिला ने बर्दाश्त कर ली लेकिन जब उन दरिन्दों ने उसकी बेटी का भी अपहरण का प्रयास किया तो महिला ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से शिकायत की।

आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को महिला के साथ हुई यह सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद महिला ने मीडिया का सहारा लिया।