CRPFऔर नक्सलियों के दरमियान तशादुम, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

रांची/गुमला। झारखंड के गुमला जिला के पालकोट थाना इलाके में मंगल को सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने एक 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया। नक्सली करीब 30 की तादाद में हैं और कोंडेबेरा जंगल में मुठभेड़ अब भी जारी है। पीर की देर रात जवानों को इत्तिला मिली थी की कोंडेबेरा जंगल में नक्सली जमा हुए हैं। इसी के बाद से यहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी बीच नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की और एक नक्सली नीतीन जी को मार गिराया। पुलिस ने नीतीन जी पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था।