गाज़ियाबाद: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक बहुत ही शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है। यहां निकाह के बाद पति के साथ सुहागरात के लिए कमरे में गई लड़की के साथ दरिंदगी की वे सभी सीमाएं पार हो गईं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। बताया जा रहा है कि सुहागरात के दौरान दरिंदे पति ने नई-नवेली दुल्हन के निजी अंग में लोहे की किसी नुकीली चीज़ से हमला कर दिया, जिससे लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का निकाह बीती 8 जुलाई को बागपत के एक टीचर से हुई थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि निकाह के अगले दिन जब वे लोग गोद भराई के लिए बहन के ससुराल पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि लड़की की तबियत ठीक नहीं है। जबकि पीड़िता अपने कमरे में खून में सनी हुई बेहोश पड़ी थी। बहन की बेहोशी का कारण पूछने पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो वे सभी घबरा गए। जिसके बाद लड़की के घरवाले उसके ससुराल वालों के साथ कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें हर जगह डॉक्टरों का जवाब मिल जा रहा था।
काफी समय बीत जाने के बाद लड़का अपनी बहन को गाज़ियाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने लड़की का टेस्ट किया तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों ने लड़की के घरवालों को बताया कि उनकी बेटी के साथ हैवानियत की सभी हदें पार की गई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बहन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की एक नुकीले रॉड से हमला किया गया है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
डॉक्टर के मुताबिक पीड़ित लड़की की आंतें कट गई हैं, इसके साथ ही लड़की के गर्भाशय में भी गंभीर चोटें आई हैं। पूरा मामला जानने के बाद लड़की के घरवालों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।