दबंगों ने 70 गरीबों के घरों में लगाई आग, दहशत फैलाने के लिए किया फायरिंग

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के छमसिया गांव में दबंगों ने 70 दलितों के घरों में बुधवार की रात आग लगा दिया। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। कई ग्रामीण डर से गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दलितों का घर है। इसको लेकर विवाद चल रहा है। दबंग चाहते है कि दलित वहा से अपना घर और झोपड़ी हटा ले।जिसके बाद उस जमीन पर कब्जा कर सके। इसको लेकर ही दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दिया फायरिंग के बाद दलितों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ गांव में है तो कुछ पलायन कर रहे हैं।
पीड़ितों ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मंगलवार को भी यहां पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद छह अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।इस दियारा में जमीन और जलकर को लेकर दो जातियों के बीच संघर्ष पहले भी होता रहता है।पिछले एक माह से यहां पर दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ था