जर्मन राजकुमार की घुड़सवारी के दौरान एक दुर्घटना में मौत

हाउस ऑफ़ वेटिन के उत्तराधिकारी, सेक्सिनी, वाईमार और आइसनाख के राजकुमार ग्योर्ग कोंस्टाईटिन की घुडसवारी के दौरान एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनका परिवार का संबन्ध यूरोप के कई महत्वपूर्ण शाही परिवारों से है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

41 वर्षीय राजकुमार ग्योर्ग कोंस्टाईटिन के परिवार के सूत्रों के अनुसार वह शनिवार 9 जून की रात ब्रिटेन के इलाके उत्तरी हैम्पटशायर में दोपहर में घुड़सवारी कर रहे थे। इस बीच पेश आने वाले घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, और बाद में उनकी मौत हो गई।

राजकुमार हाउस ऑफ सेक्सिनी, वाइमार और और आइसनाख के क्राउन थे, जो हाउस ऑफ़ वेटिन के सबसे पुरानी शाखा है। जर्मन पत्रिका ‘बंटे’ के अनुसार बजाहिर यह एक घुड़सवारी के दौरान पेश आने वाला एक ‘दुखद दुर्घटना’ थी।

हाउस ऑफ वेटिन का इतिहास एक हजार साल से अधिक लंबा है। इस परिवार को 15 वीं शताब्दी में यह परिवार आरंसटाईन अरु अल्बरटाईन शाखाओं में बंट गया था। ब्रिटिश शाही परिवार समेत योरोप के कई महत्वपूर्ण शाही परिवारों के साथ इस परिवार का संबंध हैं।