नोएडा : मकान की छत से गिरे मजदूर सत्तार अली की उपचार के दौरान मौत

नोएडा स्थित एक मकान में काम करते समय एक मजदूर छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि सेक्टर 29 के मकान संख्या 1568 में निर्माण का कार्य चल रहा है।

यहां पर काम करने वाले सत्तार अली नामक मजदूर बीती शाम ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत बिगड़ने पर उसे वहां से दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।