कोलकाता में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर लिए गए फैसले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जनता उनके फैसले से नाराज है, इसलिए सोशल मीडिया के जरिये अपने गुस्से को जाहिर कर रही है।
वहीं विरोधी पार्टी भाजपा ने भी ममता के इस फैसले की आलोचना की और इसे तुष्टिकरण की नीति बताया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि हिंदुओं के त्योहारों पर पाबंदी लगा कर ममता अल्पसंख्यक तबके को खुश करने की कोशिश कर रही हैं।
आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने बीते साल की तरह इस साल भी विजयादशमी के अगले दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर पाबंदी लगा दी है। ये पाबंदी मुहर्रम के जुलूस को ध्यान में रखते हुए लगायी गई है।