एक हफ़्ते के लिए दिल्ली पुलिस हमें दे दें, नजीब को ढूंढ निकालेंगे : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि अगर दिल्ली पुलिस को एक सप्ताह के लिए उनके अधीन कर दी जाय तो वह गुमशुदा नजीब को ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय बीत चूका है, लेकिन दिल्ली पुलिस अब तक नजीब को ढूंढ नहीं पाई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस नजीब को ढूंढने के लिए बहुत सारी गतिविधियां कर रही है, लेकिन उपरी आदेश के कारण दिल्ली पुलिस अपने घुटने टेक देती है, जिससे उनकी
खोज की मुहिम ठंडा पड़ जाता है।

मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज रात जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अंसारी सभागार में मौलाना मुहम्मद अली जौहर के नाम से आयोजित अखिल भारतीय मुशायरा में भाग लेते हुए नजीब को ढूंढ निकलने का अपनी बेबसी को बताया। उनहोंने कहा कि मैं नजीब को ढूंढ निकालने की पूरी कोशिश की है, इसके लिए उनकी मां का हर तरह से मदद किया है, लेकिन दिल्ली पुलिस का दायरा सिमित है जो केंद्र के अधीन है। इसलिए मैं नजीब मामले में अब तक कुछ नहीं कर सका हूँ।

उनहोंने कहा कि दिल्ली पुलिस उनके अधीन नहीं है, जिसके कारण वे इस मामले में मजबूर और बेबस हैं। उनहोंने दावा किया कि अगर दिल्ली पुलिस को सिर्फ एक सप्ताह के लिए उन्हें दे जाय तो वह नजीब को ढूंढ कर उनकी रोती बिलखती मां के हवाले कर देंगे।