दिल्ली एमसीडी के उपचुनाव में कांग्रेस ने एक और आम आदमी पार्टी ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है।
दरअसल दिल्ली के दो वार्ड मौजपुर और सराय पीपल थला में उपचुनाव संपन्न हुए। इन दोनों वार्डों में 14 और 21 मई को चुनाव हुए थे। जहाँ आज वोटों की गिनती संपन्न हुई। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रेशमा ने मौजपुर सीट जीत हासिल की है। उन्हें कुल 9374 वोट मिले हैं।
वहीँ, कांग्रेस के मुकेश गोयल को सराय पीपल थला से जीत हासिल हुई है। उन्हें यहाँ से 10946 वोट मिले हैं।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के चुनावों में 270 सीटों में से बीजेपी को 181, आम आदमी पार्टी को 48, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
इन चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ गया था। जिसके बाद पार्टियों में इस्तीफों की बाढ़ सी आ गई थी।