दिल्ली: RML के डॉक्टर ने महिला के कपड़े उतरवाकर की छेड़छाड़, मामला दर्ज

दिल्ली: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राममनोहर लोहिया (आरएमएल) के एक डॉक्टर पर एक महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने महिला के कपड़े उतरवा दिए और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नॉर्थ अवेन्यू थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर का नाम विनोद है जो कि अस्पताल के ऑर्थो विभाग में कार्यरत है। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि महिला कंधे के दर्द का इलाज कराने एक मार्च को अस्पताल गई थी। पर्ची बनवाने के लिए महिला लाइन में खड़ी थी तभी वहां विनोद आया और महिला को लाइन से निकालकर अपने कमरे में ले गया।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने एक्सरसाइज कराने के बहाने महिला के कपड़े उतरवा दिए। जिसके बाद उसने कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकतें कीं। फिर वह महिला को एमरजेंसी वार्ड में चौथी मंजिल पर ले गया। जहां एक्साइज कराने के बहाने डॉक्टर विनोद ने विमला के सारे कपडे उतरवा दिए और फिर काफी देर तक अश्लील हरकतें की।

महिला ने घर जाकर सारी बात अपने पति को बताई। पति ने इसकी शिकायत नई दिल्ली जिले के नार्थ एवेन्यू थाने में की। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने डॉक्टर विनोद (35) के खिलाफ छेड़छाड़ (गैर जमानती धारा) का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीँ मामला दर्ज होने के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस डॉक्टर को पकडने केलिए कई जगह लगातार छापेमारी कर रही है।