हत्या जैसे संगीन मामले के आरोपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए: RJD

1991 में हुए हत्याकांड में मृतक सीताराम सिंह के भाई का वीडियो दिखाते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। 

राजद प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राजद नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर हत्या का संगीन आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। इसलिए नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर मामले में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना जाहिए।

राजद नेता ने कहा कि बिहार में महागठबंधन किसी सिद्धांत या आदर्शवाद की वजह से नहीं टूटा। इसके पीछे सिर्फ एक शख्स है। नीतीश कुमार अपराध के सबसे बड़े पोषक और संरक्षक हैं। राज्य एक तरफ होता है और अपराधी दूसरी तरफ होता है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद पर बैठने का कोई हक नहीं है। बिहार की जनता को सच जानने का हक है।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता से देश को बचाने के लिए महागठबंधन हुआ था। नीतीश कुमार ने जो आदर्श स्थापित करने की कोशिश की उसपर वह खुद ही खरे नहीं उतरे। वह भारत को खंडित होने के खतरे बढ़ाने वाली विचारधारा से समझौता कर चुके हैं।