भाजपा विधायक ने कहा- देवबंद का नाम देववृन्द कर दिया जाए

देवबन्द 65 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी के साथ इस्लामिक मूवमेंट का गढ़ रह चुका है। एक तरफ जहाँ भाजपा उत्तरप्रदेश में पूर्ण बहुमत लाने के बाद मुख्यमंत्री की तलाश में व्यस्त है, वहीँ दूसरी तरफ नए चुने गए देवबन्द के भाजपा विधायक बृजेश सिंह ने विधानसभा क्षेत्र का नाम देवबन्द से देव वृन्द करने को कहा है। सिंह ने इस संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव रखने की बात कही।

ब्रिजेश सिंह का मानना है की ये शहर इस्लामिक स्कुल दारूल उलूम देवबंद जहाँ से देवबंदी इस्लामिक मूवमेंट का आरम्भ हुआ था, से कहीं ज़्यादा महाभारत के सम्बन्ध के लिए प्रसिद्ध है।

सिंह का कहना है कि देवबंद बस एक अवधारणा है यह शहर तो हमेशा से देव वृंद के लिए प्रसिद्ध है। हमारी महाभारत के रंखण्डि यहाँ पर है। महाभारत के पांच पांडवों ने यही देव वृंद पूजा करते थे।

हालाँकि गाँव का नाम जारवला था यक्षवाला जहाँ पर यक्ष ने युधिष्ठर से प्रश्न पूछे थे। देवबंद उत्तरी यूपी के सहारनपुर ज़िले की पांच विधानसभा सीटों में से एक है।

नए चुने गए भाजपा विधायक ब्रिजेस्ट सिंह ने बसपा के मजीद अली को 29,415 वोटों से हराया और 1,0200 वोटों से जीत हासिल की। सिंह ने इस प्रस्ताव की घोषणा होली मिलन उत्सव के दौरान तो की ही साथ ही उन्होंने यह भी कहा की ज़यादातर मुस्लिम महिलाओं ने सरकार के तीन तलाक़ के मुद्दे से खुश होकर भाजपा को वोट दिया है।

आपको बता दें कि 2002 से देवबंद में या तो सपा को प्रभाव रहा है या बसपा का। इससे पहले भाजपा यहाँ से सिर्फ दो बार ही जीत पाई थी। एक बार 1993  में और दूसरी बार 1996 के चुनाव में। इससे पहले 1951 के पहले चुनावों से देवबंद कांग्रेस का गढ़ रहा था।

2017 में भाजपा की ज़ोरदार जीत का कारण मुस्लिम वोटों का बसपा और सपा के बीच में विभाजन माना जा रहा है। इसी कारण केसरिया पार्टी जीतने में सफल रही।