इंडोनेशिया में शक्ति शाली भूकंप से मची तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में एक बहुत ही शक्तिशाली भूकंप हुआ है। जिसमे अब तक 13 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। ये भूकंप रविवार को स्थानीय समय अनुसार सुबह 7 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। इसका केंद्र उत्तरी लॉमबोक में बताया गया है। लॉमबोक एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो इंडोनेशिया के बाली द्वीप से 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा को लेकर एक सरकारी अधिकारियों ने बताया कि आज के भूकंप से यहां के कई इमारतों को नुकसान पहुँचा है और दर्जनों लोग घायल हैं। वहीँ इंडोनेशिया में आपदा प्रबंधन करने वाली एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया है, क़रीब 40 लोग घायल हुए हैं, जबकि दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनहोंने बताया कि घायलों और मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

बता दें कि इंडोनेशिया में भूकंप का ज़्यादा ख़तरा रहता है क्योंकि ये देश ‘रिंग ऑफ़ फ़ायर’ यानी लगातार भूकंप और ज्वालामुखीय विस्फोटों की रेखा पर स्थित है। ये रेखा प्रशांत महासागर के लगभग पूरे हिस्से को घेरती है। जो दुनिया के आधे से ज़्यादा सक्रिय ज्वालामुखी इसी रिंग ऑफ़ फ़ायर का हिस्सा हैं।