लखनऊ: लखनऊ की महिला टीम ‘लक्ष्य’ ने “लक्ष्य झुगी-झोपड़ी की ओर” अभियान के तहत लखनऊ के बिठौली की झुगियो का दौड़ा किया। झुगियो के दौड़े के दौरान लोगो की समस्याओ को सुना गया साथ ही इस दौरान उनके साथ में एस.पी. एवं न्यूज़ 24 की टीम भी मौजूद थी। लक्ष्य की महिला कमांडरों ने झुगी निवासियों की समस्याओ को मीडिया के सामने उजागर किया।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
झुग्गी झोपड़ियों के दौड़े के बाद लक्ष्य कमांडर चेतना राव, नीलम आंबेडकर व् अर्चना वर्धन ने झुगीवासियो की दुर्दिशा पर दुःख प्रकट किया। उनहोंने कहा कि आजाद भारत की ये दु:खद तस्वीर है। इनकी स्तिथि जानवर से भी बदतर है। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगो के शरीर पर ढंग के कपडे भी नहीं है, चारो ओर गंदगी फैली हुई है जहां सांस लेना भी दूभर है।
लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, रूबी गौतम व् विमला ने कहा कि अगर इन लोगो की मेडिकल जाँच कराये तो सभी में गंभीर बीमारियां होंगी। उन्होंने कहा कि नेता इन झुगी वासियो के वोट तो बनवा देते है ताकि उनकी नेतागिरी चलती रही लेकिन इनकी मूलभूत जरूरतों की ओर तनिक भी ध्यान नहीं देते है, मजबूरन इनको नरकीय जीवन जीना पड़ता है।
लक्ष्य कमांडर मुन्नी बौद्ध, गीता देवी, आरती देवी व् बबिता सेन ने कहा कि देश के सभी नागरिको का विकास ही देश का विकास होता है। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोगो के विकास को देश का विकास नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि विकास की किरण देश के इन नागरिको पर भी पड़नी चाहिए।
बता दें कि लक्ष्य के इन महिला महिला कमांडरों ने प्रदेश में स्तिथि झुगी झोपडी में रहने वाले लोगो के लिए शाशन प्रशासन से निम्नलिखित मांगें भी रखी।
1. इनके लिए आवास व शौचालय बनाये जाये।
2. इनको पीने व् नहाने-धोने के लिए पानी की व्यवस्था की जाये।
3. इनके इलाके में मेडिकल कैम्प लगाए जाये।
4. इनके बच्चो के लिए शिक्षा का उचित इंतजाम किया जाये।
5. इन बस्तियों में साफ- सफाई का उचित इंतजाम किया जाये।