महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सफलतम कप्तान हैं। क्रिकेट ग्राउंड से लेकर सिल्वर स्क्रीन पर छा चुके हैं। लेकिन इत्ती बड़ी सेलिब्रिटी बनने के बाद भी अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। चकाचौंध के बीच रहते हुए भी खुद को जमीन से जोड़े हुए हैं।
बीते दिनों उनकी कुछ ऐसी ही दिलदारी हम सबने देखी। मौका था पुराने दोस्त से मुलाकात का। दोस्त साधारण सा चाय वाला था और अपने धोनी इंटरनेशनल सेलिब्रिटी। जैसे ही उन्होंने उसे देखा, तो सीने से गले लगा लिया। डिनर पर भी ले गए और पुराने दिनों की यादें ताज़ा कीं।
किस्सा अच्छे से समझने के लिए थोड़ा पीछे चलिए। धोनी तब क्रिकेटर नहीं थे। वह खड़गपुर स्टेशन पर जूनियर ट्रेन टिकेट इंस्पेक्टर (टीटीआई) थे। शुरुआत में धोनी ने यहां काफी दिन रहे। यहां एक चाय स्टॉल भी था। वह भी वहां जाया करते थे, जो किसी थॉमस नाम के शख्स का था।
अब आती है बात नए वाले वाकये की। बीते दिनों विजय हजारे ट्रॉफी खेली गई। कोलकाता में। धोनी भी पहुंचे थे। यहां स्टेशन के पास उन्हें वही थॉमस मिला। वह काफी देर से उनका इंतजार कर रहा था। अचानक धोनी को देखा, तो गले मिलने पहुंचा। धोनी ने भी उसे सीने से लगा लिया। वह भी उसे पहचानकर खुश हुए। दोस्ती का प्रेम मिलन यहीं नहीं थमा। धोनी उस रात थॉमस को खाने पर भी ले गए।
थॉमस के मुताबिक जब धोनी भाई खड़गपुर में थे, तो वह मेरी दुकान पर दिन में दो-तीन बार आते थे। कई बार मैंने उन्हें गर्म दूध सर्व किया। इस घटना के बाद मैं खड़गपुर वापस लौटा। यहां तक कि मैंने अपनी दुकान का नाम भी धोनी टी स्टॉल रख लिया।