खुलासा: कासगंज की शांतिपूर्ण माहौल को साम्प्रदायिक रंग देने वाला ‘राम सिंह’ गिरफ्तार

कासगंज: कासगंज सांप्रदायिक दंगा मामले में आज एक नया खुलासा हुआ है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि माहौल खराब करने में अल्पसंख्यक नहीं बल्कि चरमपंथी हिंदू वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस संबंध में, पुलिस ने राम सिंह नामी शखसको गिरफ्तार किया है, जो ‘नक्षत्र कंप्यूटरस’ नामक व्हाटसऐप ग्रूप का एडमिन है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस ग्रूप का एक सदस्य अजय गुप्ता भी पुलिस के गिरफ्त में है, जिसने आपत्तिजनक पोस्ट ग्रुप में शेयर किया था। गिरफ्तार किये गये दोनों ही गंज डॉनडवर के निवासी हैं। कासगंज के एसएसपी ने एक समाचार एजेंसी से इस संबंध में बातचीत में ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है।

पुलिस का कहना है कि राम सिंह हिंसा फैलाने व्हाट्सएप ग्रुप के हिंसा भड़काने और नफरत फ़ैलाने का काम करता था। उसने ग्रुप पर आगज़नी वाले कई वीडियो विवादित और भड़काऊ केप्शन के साथ शेयर किया था। सूत्रों के मुताबिक राम सिंह के व्हाटसएप ग्रुप के सामग्री देख कर लगता है कि किस तरह एक मामूली विवाद को साम्प्रदायिक रंग देने की साजिश की गई।