VIDEO: बीजेपी सांसद नाना पटोल ने फिर साधा अपनी पार्टी पर निशाना, कहा- ‘भाजपा की नीति यूज एंड थ्रो की ह’

मुम्बई। पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद ने एक बार फिर पार्टी पर हमला बोला है। नाना पटोले ने कहा है कि मैंने कभी भी राजनीति में निजी हमले नहीं किए। अगर हमारे ऊपर निजी हमले होते रहे तो ‘जैसे को तैसा’ जवाब दूंगा।

YouTube video

भंडारी के ही एक वक्तव्य पर पटोले ने कहा- पार्टी ने क्या-क्या दिया, उसका हिसाब देने के लिए भी तैयार हूं। भाजपा में कुछ नहीं था तब मैं शामिल हुआ था।

भाजपा में प्रवेश पर कोल्हापुर में सत्कार भी किया गया था। जनता से जुड़े विषयों को सरकार के विरोध में रखना अनुचित नहीं हो सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से फोन पर चर्चा हुई है। संसद के अधिवेशन के दौरान मुलाकात होगी।

सांसद पटोले गुरुवार को बजाजनगर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। पटोले ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में राज्य में किसान आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने भी किसानों की स्थिति में सुधार लाने का आह्वान किया है।

भाजपा के नेताओं व सरकार ने सरसंघचालक की बात को गंभीरता से लेना चाहिए। जनता की समस्या दूर करने के बजाय सरकार मैं लाभार्थी नाम का विज्ञापन लगाती है। सरकार के पास बजट की कमी है और विज्ञापनों पर रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

कालाधन वापस लाने के नाम पर नोटबंदी की गई पर कितना कालाधन वापस आया, यह नहीं बताया जा रहा है। सरकार के कामकाज से कई सांसद नाराज हैं। पत्रकार वार्ता में प्रशांत पवार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इससे पहले उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में खुलकर बयान दिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भंडारी ने पटोले की भूमिका पर ‘आदत से मजबूर’ कहा था।

यह भी कहा था कि भाजपा ने पटोले को बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस छोड़ने के पहले भी वे पार्टी के विरोध में बाेलने लगे थे। पटोले ने कहा कि भंडारी मेरे बीच न ही आएं तो अच्छा होगा। भंडारी इतिहास के जानकार हैं।

उन्होंने पार्टी का आत्मपरीक्षण करना चाहिए। अन्यथा मुझे मुंह खोलना पड़ेगा। भाजपा की नीति ‘यूज एंड थ्रो’ की है। जिस पार्टी को लालकृष्ण आडवाणी ने बढ़ाया उसे ही पार्टी ने हाशिए पर डाल दिया है। भाजपा में असंतुष्ट नेता अनेक हैं। समय आने पर सभी से खुलकर चर्चा की जाएगी।

पटोले ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मुझे कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। दिसंबर में संसद के अधिवेशन के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होगी। फोन पर चर्चा हुई है।

विदर्भ में कीटनाशक से किसानों की मृत्यु के मामले में जांच के लिए सर्वदलीय समिति के गठन की मांग के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। सभी नेताओं से मुलाकात की जा रही है।