डॉक्टर कलबे सादिक की तबीयत बिगड़ी, ग्लोब मेडिकेयर में भर्ती

लखनऊ: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक को सीने और पेट में तकलीफ की वजह से निराला नगर स्थित ग्लोब मेडिकेयर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टर दीपक अग्रवाल की टीम उनका इलाज कर रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में सुधार हो रही है। मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक को सीने में दर्द और पेट में तकलीफ की वजह से सरफराजगंज स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहाँ जाँच में उनके पेट में इंफेक्शन की बात सामने आई।

शाम लगभग 7 बजे उनको निराला नगर स्थित ग्लोब मेडिकेयर में एरा से शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर दीपक अग्रवाल इस बीमारी की इलाज के लिए माहिर हैं। दूसरी ओर डॉक्टर कल्बे सादिक की तबियत खराब होने की खबर सार्वजनिक होते ही काफी संख्या में लोग उनकी इयाद्त के लिए मेडिकल कोलेज पहुंचने लगे। उनकी सिहत के लिए दुआ का सिलसिला भी शुरू हो गया।