डॉक्टर कलीम फातिमा ने एमडीएस के एंट्रेंस परीक्षा में पांचवां रैंक हासिल किया

नई दिल्ली: पिछले साल जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीडीएस करने वाली डॉक्टर कलीम फातिमा ने आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडीकल साइंसेज के एमडीएस के एंट्रेंस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवां रैंक हासिल किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

डॉक्टर कलीम फातिमा का संबंध दिल्ली से है और उन्होंने स्कूल की शिक्षा के वी अंडरयू गंज से हासिल की है। डॉक्टर कलीम फातिमा के पिता सैयद जिया आलिम दिल्ली सरकार में सिविल इंजीनियर हैं।

गौरतलब है कि आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडीकल साइन्सेज़ मेडिसिन में देश का उच्च स्तरीय संस्था है और मेडीकल से संबंध रखने वाले छात्र की यह ख्वाहिश होती है कि वह यहाँ से शिक्षा प्राप्त करें। जबकि डॉक्टर कलीम फातिमा ने जनरल कटेगरी में बेहतरीन कारकरदगी का प्रदर्शन करते हुए पांचवां रैंक प्राप्त किया।