दुबई के सीनियर पुलिस अधिकारी ने भारतीयों की प्रशंसा की और पाकिस्तानियों को राज्य के लिए खतरा बताया

दुबई: दुबई के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने एक के बाद एक ट्विट करके भारतियों की प्रशंसा की है और पाकिस्तानियों को जमकर कोसा। ट्विटस में अधिकारी ने कहा कि भारतीय उसूलों के पाबंद होते हैं, जबकि पाकिस्तानी अपराधिक छवि रखते हैं, और वे स्वाभाविक तौर पर स्मगलर होते हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

दुबई में जनरल सेक्योरिटी के प्रमुख जाही खलफान तमीम ने एक के बाद एक ट्विट करके यह बातें कहीं। बताया जाता है कि दुबई के अधिकारीयों ने एक पक्स्तानी गैंग को ड्रग्स स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था, उसके बाद पुलिस अधिकारी ने यह ट्विट किया, हालांकि पाकिस्तानी प्रेस ने इस पर राय देते हुए कहा कि जाही खलफान विवादित बयान के लिए मशहूर है।

शायद इसी लिए उनके 26 लाख से अधिक फ्लोवर हैं। खलफान ने गिरफ्तार पाकिस्तानियों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए यह भी ट्विट किया कि पाकिस्तानी खाड़ी राज्यों के लिए खतरा हैं क्योंकि वह हमारे समाज में ड्रग्स की स्मगलिंग करते हैं। हमें अपने देश में उनके आने पर प्रतिबन्ध लगा देनी चाहिए।