देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है और PM मोदी सपने बेच रहे हैं: ओवैसी

हैदराबाद के सांसद व एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवेसी ने कहा कि एक ओर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सपने बेच रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री यह बताएं कि वे कौन से सपने बेच रहे हैं और कौन से सपने दिखा रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ओवेसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से मोदी सरकार पर की गई आलोचना का हवाला देते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा एक ब्योरोक्रेट के साथ साथ भाजपा के मार्गदर्शक और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। वह भाजपा सरकार को आइना दिखा रहे हैं। इस के बावजूद अगर भाजपा सरकार होश में नहीं आती है तो ,तो यह मुनासिब नहीं है।

उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा के बयान को तकनीकी वजह बताया जा रहा है। सरकार निर्यात करने वालों के 65 हजार करोड़ रूपये भुगतान करने के रुख में नहीं है। देश का निर्माण विभाग ठप होकर रह गया है। छोटी और मध्यम वर्ग के उद्योग बंद हो गई हैं। युवा के लिए कोई नौकरी नहीं है। आखिर प्रधान मंत्री देश को कौन से सपने दिखाना चाहते हैं और कौनसे सपने को बेच रहे हैं?