शिक्षा व्यवस्था में सुधार की ज़रूरत: मनोज सिन्हा

मेरठ: शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार, समाज और शिक्षकों को साथ मिलकर काम करना होगा। पीएम और सीएम शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात केंद्रीय दूर संचार और रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कही। मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 54वें सालाना राज्य सम्मेलन को मनोज सिन्हा संबोधित कर रहे थे। सिन्हा ने कहा कि विश्व के सौ यूनिवर्सिटी में भारत की किसी भी यूनिवर्सिटी का नाम नहीं है। जरूरत है कि शिक्षा का स्तर सुधारा जाए। बीएसएनल का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि अब तक इसे घाटे का सौदा समझा जाता था। लेकिन अब यह लाभ के रास्ते पर चल निकली है।