दुनियां के कई देशों में आज शांतिपूर्वक मनाई जा रही है ईद

रियाद: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई अरब और खाड़ी देशों में श्व्वाल-अल-मुकर्रम यानि ईद का चाँद कल 24 जून को नज़र आ गया है। वहां आज शांतिपूर्वक ईद मनाई जा रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इसके अलावा बहरीन, क़तर, जोर्डन, फिलिस्तीन और मिस्र में भी आज ईद मनाई जा रही है। दूसरी ओर इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापूर, ब्रुनाई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़िलेंड में भी आज ईद मनाई जा रही है। इसके साथ ही कई यूरोपीय और अमेरिकन देशों में भी आज ईद मनाई जा रही है। गौरतलब है कि आज भारत के राज्य केरल में भी ईद मनाई जा रही है।

अरब टीवी के अनुसार शव्वाल का चांद देखने के लिए सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में न्यायिक परिषद की बैठक हुई, जिसमें परिषद के सदस्यों को विभिन्न स्रोतों से चाँद के होने की मालूमात हुई। जिसके बाद आज उक्त देशों में ईद मनाई जा रही है।

सऊदी अरब में इस बार सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को ईद के मौके पर 10 छुट्टियाँ देने की घोषणा की गई है। सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने 20 रमजान से ईद की छुट्टी का हुक्म दिया था। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सऊदी अरब में 20 रमजान (गुरुवार 15 जून) को सरकारी कार्यालयों में काम का आखरी दिन था।

गौरतलब है कि कई अरब, यूरोपीय और महाद्वीप अमेरिका के देशों में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ही ईदुल फ़ित्र मनाई जाती है, और उन देशों में सऊदी अरब और यूएई की ओर से ही नये चाँद के देखने की घोषणा के आधार पर ईद मनाई जाती है।