सेवइयां नहीं, बल्कि ईद पर यह पकवान बनाते हैं ये देश!

रमजान के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। भारत समेत पाकिस्तान और बांग्लादेश में ईद उल फितर के मौके पर शीर खुरमा और मीठी सेवइयां बनाई जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेवइयां की मिठास एशियाई देशों तक ही सीमित है।

अधिकांश मुस्लिम जनसंख्या वाले देशों में दूसरी तरह की ट्रेडिशनल डिश बनाई जाती हैं। सेवइयों की तरह इन सभी पकवानों का इतिहास भी काफी पुराना है।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में बनाए जाने की परंपरा से तो आप वाकिफ होंगे ही। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेवाइयां के भी कई अलग-अलग प्रकार होते हैं। इसमे सूखी सेवइयां, शीर खुरमा या आम रस वाली सेवइयां भी शामिल हैं।

तुफाहिजा एक प्रकार की मिठाई है जिसे ईद पर खाने के बाद परोसा जाता है। साउथ-ईस्ट यूरोप में ईद पर इसे बनाने का काफी प्रचलन है। यह दिखने में स्पंजी रसगुल्ले की तरह होता है जिसे चाशनी और क्रीम के साथ किसी गिलास में परोसा जाता है।

ईद पर भारत-पाक में सेवइयां, लेकिन दूसरे देशों में होती हैं अलग डिस।
तुर्की में लोग ईद पर सेवइयां की जगह लोकुम खाते हैं। यहां ईद पर इसे बनाने की काफी पुरानी परंपरा है। इसे चावल के मांड, चीनी, अखरोट और पिस्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

अफगानिस्तान में ईद की ट्रेडिशनल डिश बोलानी है। हालांकि लोग इसे रमजान के दौरान भी खाते हैं। पिज्जा की तरह दिखने वाले बोलानी को ब्रेड और सब्जियां के साथ बनाया जाता है। इसमें आलू, पालक और घिया जैसी तमाम सब्जियां भरी जाती हैं।

वहीं इंडोनेशिया में ईद के मौके पर ट्रेडिशनल डच केक लेपिस लेगिट बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए अंडे और ब्रेड के अलावा कई इंडोनेशियन मसाले और लॉन्गह, इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। सेवाइयां की तरह लोग इसे भी बड़े चाव से खाते हैं।

साभार- आज तक