शर्मनाक: बेटे की गलती पर दबंगों ने मां के काटे बाल, नंगे कर पुरे गांव में घुमाया

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के गांव विशुनपुर से एक बहुत ही शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने बेटे की एक गलती की सजा उसकी मां को दी है। दबंगों ने महिला के सरेआम बाल काट दिए गए, साथ ही महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया।

बताया जा रहा है कि महिला के बेटे का गांव की ही किसी लड़की से अफेयर था। दो दिन पहले वो प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी मां को पकड़ लिया और 3 दिन तक महिला को बंधक रखा गया। यहीं नहीं महिला के सरेआम बाल काट दिए गए और और उन्हें अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया।

इस घटना के दौरान महिला रहम के लिए चिल्लाती रही, लेकिन, किसी ने भी एक न सुनी और सभी के बीच में उसका बाल काट दिया गया। महिला के प्रति किसी को भी दया नहीं आई। बाल काटने के बाद उसे सेमी न्यूड कर गांव में घुमाया गया, जिसके बाद से महिला की सेहत काफी खराब हो गई है। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

उधर जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। पीड़ित महिला के परिजनों के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। एसपी राशिद जमां के मुताबिक 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।