हरियाणा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ट्रेन के अंदर 16 साल के मुस्लिम लड़के जुनैद की क्रूर हत्या की थी, इनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारी समेत चार लोग शामिल हैं। इस घटना को लेकर देश भर में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार है। राजकीय रेलवे पुलिस, फरीदाबाद के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि हम लोगों ने 24-30 वर्ष के बीच के तीन युवकों और 50 वर्षीय व्यक्ति समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी, फरीदाबाद के डीएसपी मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज गिरफ्तार किया गया 50 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली सरकार में कर्मचारी है, जबकि तीन अन्य निजी नौकरियों में हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी फरीदाबाद के पलवल के निकट होडल के आसपास के रहने वाला है।
हादसे के दिन दिल्ली से ईद की खरीदारी करके अपने भाईयों के साथ बल्लभगढ़ के खंडावली गांव स्थित अपने घर लौटने के दौरान जुनैद (17) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। गोयल के अनुसार गिरफ्तार किये गये 50 वर्षीय व्यक्ति की सीट को लेकर जुनैद और उसके भाईयों से बहस हुई थी।
जुनैद को चाकू घोंपने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने ना में जवाब दिया लेकिन कहा कि पुलिस को उसके बारे में अहम सुराग मिला है और जल्द ही वह भी हिरासत में होगा।
गौरतलब है कि इस घटना में जुनैद के दो भाई हाशिम और सकीर जख्मी हुए थे। बाद में जुनैद के शव को फरीदाबाद जिले के असावटी गांव में फेंक दिया गया था। हत्या की व्यापक तौर पर निंदा की गयी। सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना की निंदा करते हुए लोगों से शांति-व्यवस्था कायम रखने की अपील की।