EVM छेड़छाड़ का सच आया सामने, कोई भी बटन दबाने पर वोट सीधे भाजपा को

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मध्यप्रदेश की मुख्य चुनाव आयुक्त सेलिना सिंह के सामने ईवीएम का कोई भी बटन दबाने पर वोट सीधे भाजपा को जा रहा है।

YouTube video

हद तो तब होती है जब मुख्य चुनाव आयुक्त सेलिना सिंह पास खड़े लोगों से कहती हैं कि प्रर्ची पर कुछ भी आए यह खबर बाहर प्रेस में नहीं आना चाहिए, नहीं तो हम आप को थाने में बैठाकर रखेंगे।

यह मामला 31 मार्च 2017 का है। शुक्रवार को पत्रकारों को पर्ची वाली ईवीएम का कामकाज दिखाने समझाने के लिए बुलाया गया था। मुख्य निवार्चन अधिकारी सेलिना सिंह भी पहुंची थी। उन्होंने एक बार बटन दबाया पर पर्ची कमल निशान वाली निकली। उसके बाद कई बार ऐसा ही किया गया और सभी में पर्ची सिर्फ भाजपा की ही निकली। दरअसल, भिंड में अटेरा विधानसभा क्षेत्र में कुछ ही दिनों में उप-चुनाव हो वाले है और यहां पर्ची वाली ईवीएम का इस्तेमाल होना है।