भाजपा नेता और पूर्व विधायक आनंद सिंह कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक के पूर्व भाजपा विधायक बी एस आनंद सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। आनंद सिंह कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी. परमेश्वर, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव और एसआर पाटिल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

बाद में सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मैं कांग्रेस में सिद्धांतों और देश में उज्ज्वल भविष्य का नेतृत्व करने के लिए शामिल हुआ हूं। भाजपा के आंतरिक झगड़े ने मुझे राज्य में पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया।

विधानसभा चुनाव में अपनी सीट बरकरार रखने के लिए टिकट हासिल करने की उम्मीद जताते हुए सिंह ने कहा कि वह उत्तरी जिले के सभी 9 निर्वाचन क्षेत्रों को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। बेल्लारी के एक अग्रणी कारोबारी सिंह पूर्व भाजपा सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री थे।