मुंबई में शिवसेना के पूर्व पार्षद की हत्या

मुंबई। शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत की मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में उनके घर के बाहर की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रात 11 बजे के करीब आए अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से अशोक सावंत पर हमला कर दिया।

उस समय वो अपने घर पहुंचने ही वाले थे कि घर से 200 मीटर पहले उन पर यह हमला हुआ।62 साल के सावंत के साथ यह घटना उस समय जब वह एक दोस्त को मिलने के बाद घर लौट रहे थे।

उन्हें तत्काल एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सावंत शिवसेना से दो बार पार्षद थे। पुलिस ने ह्त्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।