यौन शोषण के लिए रोहिंग्याई लड़कियों की स्मगलिंग का खुलासा

ढाका: बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों और लड़कियों की यौन शोषण के लिए स्मगलिंग का खुलासा हुआ है। ब्रिटेन की एक संस्था के अनुसार रोहिंग्या में मुस्लिम नरसंहार के बाद लाखों की संख्या में रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों ने देश छोड़कर बांग्लादेश पहुंचे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जिसमें एसी महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जिनके परिवार का एक एक लोगों की हत्या कर दी गई है। ऐसे लावारिस बच्चों और लड़कियों को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिसके लिए कुछ लड़कियों को विदेश भी स्मगल किया गया है।

बीबीसी ने इस हवाले से अपनी जाँच रिपोर्ट में कई लड़कियों का इन्टरव्यू किया है जिन्होंने खुलासा किया कि परिजनों की हत्या के बाद एक महिला ने बस के जरिये सुरक्षित जगह पहुँचाने का ज़िम्मा लिया लेकिन रास्ते में हमें एक कार में भेज दिया गया जिसमें सवार लड़कों ने यौन उत्पीडन किया और देह धंधे के लिए बाज़ार में बेच दिया।

रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया है कि बांग्लादेश से रोहिंग्या शरणार्थी लड़कियों को विदेश में बेचा गया है। रखाईन में मुस्लिम के नरसंहार के बाद देह का घिनौना धंधा करने वाले गिरोह ने शरणार्थी कैंप का रुख किया और कुछ स्थानीय वर्करों के साथ मिलकर शरणार्थी किशोर लड़कियों को बहला कर या डरा धमकाकर विदेश में बेच दिया है।