कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले में चौथे नंबर पर बताने वाला सर्वे फर्जी निकला

नई दिल्ली: दुनिया में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले में चौथे नंबर पर बताने वाला सर्वे फर्जी निकला है। बीबीसी की एक कर्मचारी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि ऐसा कोई सर्वे नहीं हुआ है।

दरअसल हाल ही में एक वेबसाइट ‘बीबीसी न्यूज पॉइन्ट’ ने दुनियाभर की टॉप 10 भ्रष्ट पार्टियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें कांग्रेस को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी बताया गया था।

लेकिन मिलते-जुलते नाम होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बीबीसी द्वारा किया गया सर्वे समझ लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि उनके द्वारा किया गया ये सर्वे फर्जी है। सर्वे के नाम पर ये सिर्फ एक लिस्ट है जिसमें दुनियाभर की कुछ पार्टियों को भ्रष्टाचार के आधार पर नंबर दिए गए हैं। जबकि उनके पास इसकी कोई जानकारी और इसका कोई आधार नहीं है।

बीबीसी का नाम जुड़ा होने के कारण ट्विटर पर लोगों ने इसे सच मानकर कांग्रेस की निंदा की और इसे शेयर भी किया।