‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के खिलाफ फ़तवा जारी, फिल्म से जुड़े लोगों का होगा बहिष्कार

रिलीज़ होने से पहले ही ख़ासा चर्चा में आई प्रकाश झा की फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के साथ अब एक और विवाद जुड़ गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना करने के बाद फिल्म में बुर्के को एक अलग अंदाज में दिखाने को लेकर एक इस्लामिक संस्था ने तो फतवा भी जारी कर दिया है।

खबर कुछ यूँ है कि फिल्म के खिलाफ भोपाल की मुस्लिम त्यौहार कमेटी की मजलिसे शूरा ने एक फतवा जारी किया है। फतवे में फिल्म और फिल्म से जुड़े तमाम लोगों का बहिष्कार करने का फरमान सुनाया गया है। वहीँ फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी गई है।

इस मामले में मेटी के अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि बुर्का इस्लाम का नियम है और इसकी बेइज्जती इस्लाम की बेइज्जती है। उन्होंने एलान किया है कि फिल्म से जुडे़ लोगों का देश भर में विरोध किया जाएगा।

इसके अलावा फतवे में कहा गया है कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा को भोपाल में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी गई है।