बागपत : मंदिर की गद्दी के लिए दो गुटों के बीच मारपीट, महाराज की मौत

किशनपुर बिराल गांव में सोमवार रात मंदिर के महाराज के दो गुटों के बीच मंदिर की गद्दी को लेकर हुई मारपीट हो गई, इसमें घायल एक महाराज की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मंदिर के दो महाराज को हिरासत में लिया।

किशनपुर बिराल गांव के शिव मंदिर में गद्दी को लेकर महाराज के दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार की रात दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से महाराज कृष्ण गिरी और गंगा गिरी घायल हो गए थे और दूसरे पक्ष से राधे गिरी घायल हुए थे।

मंगलवार सुबह महाराज कृष्ण गिरी पुत्र श्रीपाल निवासी किशनपुर बिराल का शव मंदिर में उसके बिस्तर पर मृत हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गुटों के बीच गद्दी को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है। उसके चलते ही घटना को अंजाम दिया गया है। उधर, महाराज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।