बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक अलीगढ़ का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक भाजपा नेता दलित लड़की को मारते हुए दिखाई दे रही थी. मार खाती लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक मुस्लिम लड़के के साथ चाय पी ली थी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था। हालाँकि अब इस मामले में लड़की को थप्पड़ मारती भाजपा नेता संगीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने संगीता के खिलाफ नॉन-कॉग्निशन रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि संगीता बीजेपी महिला मोर्चा की अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष हैं।
थाने के एसएचओ रविंद्र कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संगीता पर धारा 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी पीड़िता का बयान दर्ज करना बाकी है।
इस मामले पर संगीता का दावा है कि स्थानीय लोगों ने एक टी स्टॉल पर एक लड़का-लड़की को देखा था जो कि भागने की तैयारी कर रहे थे। मुझे यह मामला लव जिहाद का लगा।