नोएडा: किसानों द्वारा फसल के अवशेष खेतों में जलाए जाने के मामले में पहली बार जिला ग्रेटर नोटर में जिला प्रशासन ने किसी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 6 राज्यों में फसलों के अवशेष जलाने पर रोक लगा रखी है। नोएडा एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित मोमनाथल के एक किसान के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला प्रशासन किसान पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाने की भी तैयारी कर रहा है। अब क्रॉप बर्निंग पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन अर्थात इसरो के सेटलाइट सर्विस की मदद लेगा। ऐसे में आग लगने पर एसडीएम के पास इसरो से मेसेज आ जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्रॉप बर्निंग के लिए किसान पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य में पहली बार खेत में कटाई के बाद अवशेष जलाने पर किसी किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उस पर जुर्माना लगाने की तैयारी में है।