शत्रुघ्न सिन्हा के घर चली गोली, कोई नुकसान नहीं

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर अचानक गोली चलने की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, सत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

वहीँ इस घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया है कि यह घटना 28 जुलाई की शाम जुहू में सिन्हा के आवास पर उस समय हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था। अउनहोंने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

बता दें कि बिहार के पटना साहिब से 72 वर्षीय लोकसभा सांसद सिन्हा ‘रामायण’ नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं।