फिल्म ‘मूनलाइट’ में काम करने वाले महेरशेला अली बने ऑस्कर पाने वाले पहले मुसलमान

हॉलीवुड फिल्म ‘मूनलाइट’ में काम करने वाले महेरशेला अली को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। महेरशेला पहले मुस्लिम अभिनेता हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। महेरशेला को ऑस्कर के लिए पहली बार नामित किया गया था।

यह सम्मान इस लिहाज से भी खास है क्योंकि इस दौड़ में महेरशाला के मुकाबले भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल भी थे। देव पटेल को ये नोमिनेशन फिल्म ‘लायन’ में एक रोल के लिए मिला था।

वहीं, इस बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड विओला डेविस को चुना गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी ‘फेंसेज’ में काम करने के लिए दिया गया है। इस फेहरीस्त में फिल्म ‘ला ला लैंड’ भी थी। इसे पहले तीन कैटेगिरी में नोमिनेशन मिला था।

गौरतब है कि ईरानी सिनेमा दुनिया भर में अपने उम्दा स्टोरी प्लॉट और फिल्मकला के लिए जाना जाता है। इस बार विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ में ईरानी फिल्म ‘द सेल्समेन’ को ऑस्कर मिला है। बता दें कि ‘द सेल्समेन’ के निर्देशक असगर फरहदी को साल 2012 में टाइम मैगजीन ने दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।

दूसरी तरफ इस बार एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म की कैटगिरी में ‘पाइपर’ को ऑस्कर मिला है, जबकि बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए ‘जूटोपिया’ को ऑस्कर से नवाजा गया है। वहीं ‘जंगल बुक’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर जीता है।