बंगलूरू में ताबड़तोड़ बारिश ने तोड़ा 127 साल का रिकॉर्ड

देशभर में बाढ़ और बारिश ने कोहराम मचा रखा है। वहीं मंगलवार को बंगलूरू में हुई लगातार चार घंटे की बारिश ने राज्य के हालात बेकाबू कर दिए। 127 साल बाद यहां सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

दरअसल जिला प्रशासन ने भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को नजरअंदाज किया। विभाग की तरफ से कई शहरों और दक्षिण कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी को नजरअंदाज करना अब राज्य के लोगों को भारी पड़ रहा है। सामान्य जीवन बुरी तरह अस्त वयस्त हो चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इन चार घंटों के दौरान 13 सेमी बारिश दर्ज की गई तो वहीं एचएएल एयरपोर्ट में 14 सेमी बारिश दर्ज की गई।