पूर्वोत्तर में भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश व आंधी-तूफान के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश से मणिपुर, मिजोरम और असम के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गई है। इस वजह से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

भारी बारिश के बाद मणिपुर की राजधानी इम्फाहल में बुरा हाल है। शहर की सड़कें पानी में डूब गई हैं। लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। कुछ ऐसा ही हाल असम में भी देखने को मिल रहा है। जहां के बोकाखाट में बारिश से लोगों का बुरा हाल है। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।

बता दें कि मिजोरम में सबसे बुरा हाल है। जहां राजधानी आइजोल को जोड़ने वाली कई सड़कें टूट गई हैं। लेंगपुई एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 54 मिट्टी में धंसने की वजह से बंद हो गया है। आंधी-तूफान में जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं।

मिजोरम में अपदा प्रबंधन विभाग बड़े स्तर पर राहत और बचाव के काम जुटा हुआ है। लुंगलेई जिले में फंसे 150 परिवारों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि अभी भी सकड़ों लोग पानी में फंसे हुए हैं।