मुख्यमंत्री योगी के सामने हुआ तिरंगे का अपमान, विरोध के बाद ट्विटर से हटाई तस्वीर

नई दिल्ली: खुद को राष्ट्रभक्त कहने वाला भाजपाई नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने तिरंगे का अपमान हुआ। मॉरीशस में योगी आदित्यनाथ के सामने तिरंगा उल्टा लगा था, बावजूद इसके उनहोंने गर्व से इस उलटे तिरंगे की तस्वीर को खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। आप समझ सकते हैं कि ये कितना बड़ा देश भक्त है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस मामले में बीजेपी के बड़े नेता गिरीराज सिंह भी उनके साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। योगी ने इस इस फोटो को 2 नवंबर को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर शेयर था। फोटो के शेयर होने के बाद 4 नवंबर की सुबह तक 1800 लोगों के लाइक थे जबकि 353 लोग इसे रिट्वीट और 371 लोग इस पर कमेंट कर चुके थे।

इतना कुछ होने बाद भी योगी को पता नहीं चला कि उनके सामने जो भारतीय झंडा लगा था वो उल्टा था। ट्विटर पर जब लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें झंडा उल्टा दिख रहा है। इसके के बाद भी योगी ने तस्वीर को नहीं हटाया। जब लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया और तस्वीर को उल्टा कर ट्वीट करना शुरु कर दिया। इसके पीछे लॉजिक दिया गया कि तिरंगे को सीधा करने के लिए फोटो को उल्टा किया गया है। मामला जब मिडिया में आया तब उनहोंने इस फोटो को हटाया।

वहीँ मरिशस के ट्रस्ट ने बयान जारी कर झंडा उल्टा रखे जाने पर माफी मांगी है। अप्रवासी घाट ट्रस्ट के चेयरमैन धर्म यश देव ने कहा कि इस घटना का हमें बेहद दुख है।