लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफी के दूसरे बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी को रिहा कर दिया गया है। बीबीसी के मुताबिक, सैफ अल-इस्लाम जो पिछले छह साल से जिन्टान शहर में कैद में थे, को एक चरमपंथी समूह ने रिहाई का एलान किया है।
सैफ अल-इस्लाम को साल 2015 में त्रिपोली की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। लेकिन जिस चरमपंथी समूह ने अगवा किया उसने उन्हें सौंपने से इंकार कर दिया था। बता दें कि इससे पहले भी इनकी रिहाई की खबरे आ चुकी है। फिलहाल त्रिपोली सरकार उनकी रिहाई की पुष्टि नहीं की है।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी 44 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भी मानवता के खिलाफ अपराध करने का मामला चल रहा है। गद्दाफी के मारे जाने का बाद सैफ अल-इस्लाम तीन महीनों तक फरार हो गए थे लेकिन उन्हें साल 2011 में कैद कर लिया गया था। इससे पहले उन्हें गद्दाफी का उत्ताराधिकारी समझा जा रहा था।
गौरतलब है कि सैफ अल-इस्लाम के पिता मुअम्मर गद्दाफी को लीबिया में एक सुधारवादी नेता गिना जाता था। उन्होंने पश्चिमी दुनिया के साथ संबंधों को विकसित करने में एक अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा लीबिया की तरक्की में उनका बेहद योगदान था।
लेकिन साल 2011 में उन पर हिंसा भड़काने और प्रदर्शनकारियों पर गोली चलवाले का आरोप लगाकर हत्या कर दी गई थी। इसके चार साल बाद उसके 30 करीबियों को गोलियों से भूने दिया गया था।