नई दिल्ली: इंडोनेशिया को हम सभी एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र के रूप में जानते हैं। लेकिन इससे जुड़े कई ऐसे दिलचस्प पहलू हैं, जिन्हें हम नहीं जानते हैं।
ऐसा ही एक पहलू यह भी है कि मुस्लिम बहुल राष्ट्र होने के बावजूद यहां की करेंसी पर हिंदुओं के पूजनीय ‘गणपति’ अंकित हैं। यहां के चौराहों पर आज भी कृष्ण-अर्जुन संवाद, घटोत्कच, भीम, अर्जुन की प्रतिमाएं मिलती हैं। यह सुनने में भले ही कुछ अटपटा और पहली नजर में विश्वास न कर पाने वाला तथ्य हो, लेकिन यह सच है।
इंडोनेशिया के कई और ऐसे ही बेहद दिलचस्प पहलू हैं जो आपको हैरान कर देंगे। इंडोनेशिया का तो मूल नाम ही हिंद-एशिया से निकला है। इतना ही नहीं भारत के पुराणों में भी इसका जिक्र ‘दीपांतर’ भारत अर्थात सागर पार भारत के रूप में किया गया है। यहां यह नाम आज भी काफी प्रचलित है। यहां की करेंसी पर गणपति का चित्र अंकित होने के साथ-साथ आपको यह जानकर भी हैरत होगी कि यहां के मुसलमानों के संस्कृत नाम होते हैं।
इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्ण थे। उनकी बेटी का नाम मेघावती सुकर्णपुत्री था और यह नाम ओडिशा के महानायक बीजू पटनायक ने रखा था।