तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, डीएमके प्रमुख और तमिल स्काॅलर करूणानिधि के निधन पर पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया के महासचिव मुहम्मद अली जिन्ना ने गहरा दुख जताया है।
उन्होंने 80 वर्ष से अधिक का समय लोगों के बीच गुज़ारा और तमिलनाडु व राष्ट्रीय राजनीति पर उनका प्रभाव आधी शताब्दी से अधिक रहा। वह सामाजिक न्याय के अलमबरदार थे।
कई खूबियों के मालिक करूणानिधि प्रतिबद्धता और मेहनत की बड़ी मिसाल थे। उनके जीवन से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनका निधन तमिलनाडु और सभी भारतवासियों के लिए बड़ा नुकसान है।
पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया की ओर से उनके परिवार, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पूरे विश्व में मौजूद तमिल लोगों के साथ दिल की गहराईयों से शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ।