जर्मनी सरकार ने लगाया बुर्का पर आंशिक प्रतिबंध

बर्लिन: जर्मनी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहने पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है उसने सुरक्षा कारणों से ये पाबंदी लगाई है। यहां दक्षिणा पंथी पार्टियां फ्रांस की तर्ज पर पूरी तरह बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही थीं, लेकिन जर्मनी सरकार ने बुर्के पर आंशिक प्रतिबंध को ही मंजूरी दी है।

स्थानीय समाचार चैनलों के मुताबिक, यह प्रतिबंध ड्यूटी पर तैनात चुनाव अधिकारियों, मिलिट्री और जुडिशल स्टाफ समेत लगभग सभी सरकारी अधिकारियों पर लागू होगा। वहीं पूरी तरह से चेहरा ढंकने पर लगे प्रतिबंध में स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों को छूट दी गई है।

लेकिन महिलाओं को अपने उस समय दिखाना पड़ेगा जब उनके पहचान के दस्तावेज उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा जाए। बता दें कि गुरुवार की शाम को निचले सदन ने पारित कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वो खुद को वैचारिक और धार्मिक तौर पर निष्पक्ष तरीके से पेश करे।

जर्मनी ने 2015 से दस लाख से ज्यादा शरणार्थियों को अपने यहां शरण दिया है। इन शरणार्थियों में ज्यादातर मुस्लिम देशों के निवासी हैं। इससे जर्मनी में नस्लीय नफरत की घटना बढ़ी है और जर्मनी में राइट विंग पार्टी लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगी है। राइट विंग पार्टियों का आरोप है कि बड़ी संख्या में शरणार्थियों के आने से आतंकवाद का खतरा बढ़ा है।