यूपी में चल रहे चुनावी मौसम में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सिंह ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की रिसर्च से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि हिंदुस्तान में मुस्लिमों की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए, आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की जरूरत हैं।
हालाँकि इस रिसर्च में ये भी बताया गया है कि इस साल 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी के साथ हिंदुओं की आबादी में भी इजाफा होगा। लेकिन सिंह मुस्लिम समुदाय के जनसंख्या का मुद्दा उठा लिया। जबकि रिसर्च के पीछे लोगों को ये बताने का मकसद था कि भारत में जनसंख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है।
हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए,आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की। pic.twitter.com/lm3Mgalf66
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 4, 2017
गौरतलब है की बीजेपी नेता गिरिराज सिंह देश में अल्पसंख्यकों पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने के मशहूर हैं। इससे पहले भी वह ट्विटर पर एक और ट्वीट किया जिसमें यूपी के कैराना इलाके का जिक्र करते हुए लिखा था की अगर आज देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल यूपी के कैराना जैसा हो जाएगा।
अगर आज देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल उत्तर प्रदेश के "कैरना" जैसा हो जाएगा । pic.twitter.com/EYOS0MbHWr
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 3, 2017