दहेज़ की मांग से परेशान विवाहिता ने फंदा लगा की ख़ुदकुशी

जालंधर: पंजाब के फगवाड़ा शहर से विवाहित महिला की ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। फगवाड़ा के नई मॉडल टाउन से पुलिस स्टेशन की टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार वालों के पास सौंप दिया है। मृतका का नाम राविया कपूर है जिसकी ३ साल पहले नकुल कपूर नाम के लड़के के साथ लव-मैरिज हुई थी। राविया और नकुल का एक डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

मृतका के पिता संजय जैन जोकि लुधियाना में एक बिजनेसमैन है। संजय ने राविया के पति और उसके सुराल वालों पर दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। संजय जैन का कहना है कि राविया का पति नकुल उसे दहेज की मांग कर प्रताडि़त कर रहा था जिससे तंग आकर राविया ने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले शाम के वक़्त मैंने अपनी बेटी को फ़ोन किया तब वह बहुत दुखी और हताश थी। इसके बाद रात को हमें उसके ससुराल का फोन आया कि उसने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। जब हम लुधियाना से फगवाड़ा उनके घर पहुंचे तो राविया के लाश बरामदे में पड़ी हुई थी और उसकी गर्दन पर निशान थे। पुलिस ने आरोपी पति नकुल कपूर के खिलाफ धारा 304-बी, 498-ए आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया है व जांच जारी है।