समुद्री जहाज से हज यात्रा के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

सरकार ने पानी की जहाज़ से हजयात्रा दोबारा शुरू करने के लिए कार्यवाही तेज़ कर दी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने इस अभियान के तहत गलोबल टेंडर जारी कर दिए हैं। मंत्रालय की कोशिश है कि अगले साल पानी के जहाज़ से हजयात्रा शुरू हो सके।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इसके साथ ही सरकार ने हज 2018 के लिए भारतीय हजयात्री को मक्का और मदीना में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मोह्या कराने का इन्तेजाम किया है। पिछले साल के मुकाबले मक्का और मदीना में आवासीय व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में भी कोशिश जारी है। यह बातें केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कही।

कल राजधानी में स्थित अपने सरकारी आवास से पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पानी के जहाज़ से हजयात्रा के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया गया है। इस संबंध से अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिव जल्द ही सऊदी अरब जायेंगे।