लखनऊ: लम्बे समय से एक ही जनपद में जमें रहने वालों के लिए योगी सरकार की एक बुरी खबर है। योगी सरकार ने पांचवे कैबिनेट बैठक में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ कर्मचारियों की स्थानान्तरण निति 2017 को मंज़ूरी मिली। ट्रांसफर निति 2017 के तहत जनपद में 3 साल और मंडल में 7 वर्ष समूह ग और घ के अधिकारियों का ट्रांसफर करने का प्रावधन है। स्थानान्तरण नीति के तहत 20 प्रतिशत की सीमा तक स्थानांतरण किए जा सकते हैं। दिव्यांगजनों को इससे बाहर रखा गया। समूह घ का स्थानांतरण विभागाध्यक्ष करेंगे, तबादले 30 जून तक होंगे।