नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रीयों के लिए ये खबर बुरी हो सकती है। जी, हां नई कर प्रणाली वस्तु व सेवा (GST) कर के लागू होने के बाद रेल में AC और फर्स्ट क्लास में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा।
GST एक जुलाई से लागू होने जा रहा है। इसके लागू होने के बाद से टिकट शुल्क पर सेवा कर 4.5 प्रतिशत से बढ़कर 5.0 प्रतिशत हो जाएगा।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह सेवा कर रेल में केवल AC और फर्स्ट क्लास में यात्रा करने पर लगता है। इस लिहाज से अगर किसी टिकट की लागत इस समय 2000 रुपए है तो अगले महीने से वह 2010 रुपए की पड़ेगी।